फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police entangled in the mystery of farmer's murder or suicide

Shamli News: किसान की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Mon, 11 Nov 2024 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police entangled in the mystery of farmer's murder or suicide

विज्ञापन
झिंझाना। गांव खानपुर कलां में किसान ज्ञान सिंह की मौत के मामले में परिजनों की तरफ से अभी थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी है। मृतक के परिजनों ने दहेज हिंसा में जेल में बंद मृतक के पुत्र के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

60 वर्षीय किसान ज्ञान सिंह शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से खाना खाने के बाद खेत पर गए थे। शनिवार सुबह रामपुर रोड पर गन्ने के खेत में पेड़ से कपड़े के फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने मृतक के पुत्र दयाराम के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। दयाराम दहेज हिंसा के मामले में करीब आठ माह से जेल में बंद है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से भी अभी थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed