फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police engaged in search of those who fired Harsh

हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of those who fired Harsh
शामली। सोशल मीडिया पर लाइसेंसी व अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश की, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल वीडियो में तीन युवक हर्ष फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें दो युवक लाइसेंसी रिवाल्वर व एक युवक तमंचे से फायरिंग करता दिख रहा है। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। वायरल वीडियो शामली के एक मोहल्ले का बताया गया है, जो कुछ दिन पहले का है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed