फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police engaged in investigation of viral video of air firing

हवाई फायरिंग की वायरल वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Oct 2019 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in investigation of viral video of air firing
हवाई फायरिंग की वायरल वीडियो की की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

शामली। हवाई फायरिंग के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने को पुलिस गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो की असलियत जानने के लिए गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक की पहचान होने का दावा किया है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर में मंगलवार को सोशल मीडिया पर दो युवकों द्वारा हवाई फायरिंग करने की वीडियो वायरल हुई थी। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंची थी। वायरल वीडियो शामली की एक कालोनी की बताई गई है। वीडियो दीपावली या गोवर्धन की पूजा के बाद की होना बताया गया था। इस वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष एवं साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि वीडियो की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने दावा कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हो गई है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वीडियो में फायरिंग के दौरान म्यूजिक की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे वायरल की गई वीडियो के छेड़छाड़ किए जाने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा बंदूक के साथ वाला फोटो युवक के इंस्ट्राग्राम पर है, लेकिन पिस्टल से फायरिंग वाला फोटो दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिन शस्त्रों से फायरिंग की गई है, वे लाइसेंसी है या बिना लाइसेंस के है। अगर लाइसेंसी है तो वे किसके नाम पर है। इन सभी बिंदुओं की जांच पड़ताल चल रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed