{"_id":"68409869d6cea4c6330c8836","slug":"police-could-not-catch-the-accused-who-tried-to-ovepolice-could-not-catch-the-accused-who-tried-to-overturn-the-trainrturn-the-train-shamli-news-c-26-1-smrt1048-143274-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रेन पलटाने की कोशिश करने वाले आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रेन पलटाने की कोशिश करने वाले आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस
विज्ञापन
शामली। शामली और बलवा के बीच पैसेंजर ट्रेन पलटाने की कोशिश के मामले में पुलिस को पांच दिन बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शनिवार रात को दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन बलवा हॉल्ट से शामली के लिए रवाना हुई तो रास्ते में रेलवे लाइन पर नलकूप का करीब 20 फीट लंबा लोहे का पाइप, सीमेंट का टूटा हुआ पाइप और पत्थर रखे मिले थे। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया था। स्टेशन मास्टर आशीष सैनी की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में ट्रेन पलटाने की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। छह से ज्यादा संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस को कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है।
लूट के मामले में उलझी पुलिस
पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच आदि टीमें ट्रेन पलटाने की कोशिश करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस इस मामले का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि मंगलवार रात को पानीपत के धागा व्यापारी के मुनीम से बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। अब पुलिस दोनों घटनाओं में उलझ गई है। दोनों घटनाओं का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।