{"_id":"653d5b138d1bd80a0007cc74","slug":"police-close-to-revelation-in-rajesh-murder-case-child-molester-in-custody-shamli-news-c-26-1-sal1002-11206-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राजेश हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब, बाल अपचारी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राजेश हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब, बाल अपचारी हिरासत में
Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
कैराना। बुच्चाखेड़ी में चार दिन पहले हुई राजेश की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ हत्यारे की गर्दन तक पहुंच गए हैं। हत्याकांड में बाल अपचारी हत्या का आरोपी बताया जा रहा है। रविवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
बुधवार की रात 8:00 बजे गांव बुच्चखेड़ी निवासी 20 वर्षीय राजेश उर्फ विक्की घर से बिना बताए चला गया था। अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे गांव के ही तालाब के किनारे राजेश का गोली लगा शव बरामद हुआ था। राजेश की कमर में पीछे से दो गोलियां मारी गई थी। मृतक राजेश से बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं हत्याकांड में पुलिस गांव तीतरवाडा निवासी एक किशोर से पूछताछ कर रही थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस को कुछ सीसी फुटेज भी हाथ लगी है जिससे मामले का पटाक्षेप हो गया। हत्या से कुछ देर पहले मृतक और आरोपी की फोन पर काफी देर बातचीत भी हुई। रविवार को पुलिस हत्याकांड का पूरी तरह खुलासा कर सकती है।