{"_id":"5e7513758ebc3e7117046f3a","slug":"police-caught-a-gang-that-cheated-shamli-news-mrt4746010143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा ठगी करने वाला गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दबोचा ठगी करने वाला गिरोह
विज्ञापन
शामली। पुलिस ने ऐसा गिरोह दबोचा है, जिसमें शामिल युवती बीमा कंपनी की एजेंट बनकर लोगों को अपनी मीठी बातों में फंसाती थी। फिर मुलाकात कर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता था। शामली के लेबर ठेकेदार को फंसाकर दो लाख वसूल लिए तथा एक लाख रुपये और लेने आए थे। पुलिस ने युवती सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने शोभित निवासी जाट कालोनी शामली, कृष्णपाल निवासी लाड़वा जिला कुरुक्षेत्र और भारती निवासी इंदरी जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया, जबकि संजय और उसकी पत्नी पूनम निवासी लाड़वा कुरुक्षेत्र तथा मेघराज शर्मा निवासी बालका गडन थाना घरोंडा जिला करनाल (हरियाणा) फरार हैं।
कोतवाल के मुताबिक एक फैक्टरी में लेबर ठेकेदार से कुछ दिन पहले फोन पर युवती ने बीमा कंपनी का एजेंट बताकर अच्छी पॉलिसी होने का लालच दिया। युवती के साथी भी संपर्क में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने ठेकेदार को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फिर समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। तीन लाख रुपये में समझौता हुआ। कोतवाल के मुताबिक ठेकेदार ने दो लाख रुपये आरोपियों को दे दिए और बृहस्पतिवार को एक लाख रुपये देना तय हुआ था। इसकी सूचना पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को दी, जिसके बाद शामली पहुंचने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक मोबाइल फोन, कार, फर्जी फैसलानामा मय शपथ पत्र और फैसले के नाम पर लिए गए एक लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
- पहले भी कर चुके हैं ठगी
कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर हैं। इससे पहले भी कई लोगों को जाल में फंसाकर रकम ऐंठ चुके हैं, लेकिन उन मामलों में पीड़ितों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। गैंग के फरार सदस्यों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- गूगल पर सर्च करते थे नंबर
कोतवाल ने बताया कि गूगल पर सर्च करके मोबाइल नंबर लेते थे। इसके बाद गैंग में शामिल युवती और महिला सदस्य उन लोगों से फोन पर संपर्क करती थी और बीमा कंपनी का एजेंट बताकर लुभावनी पॉलिसी बताकर जाल में फंसाती थीं।