{"_id":"6a7a2879ed92f9cf4f0cf8e2","slug":"police-are-scrutinizing-the-mobile-phone-connections-of-inam-dhuri-who-was-injured-in-the-encounter-shamli-news-c-26-1-smrt1048-171646-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुठभेड़ में घायल इनाम धुरी के मोबाइल फोन से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुठभेड़ में घायल इनाम धुरी के मोबाइल फोन से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
Tue, 11 Aug 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
शामली/कांधला। कांधला पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए 50 हजार के इनामी कैराना निवासी इनाम धुरी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। उधर, पुलिस इनाम धुरी से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसके कनेक्शन खंगाल रही है।
कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी बदमाश इनाम धुरी रविवार देर शाम कांधला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। उस पर डीआईजी स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल, बिना नंबर की बाइक, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया था। पुलिस ने इनाम धुरी को कुख्यात बदमाश रहे मुकीम काला गिरोह का सदस्य बताया है।
पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इनाम धुरी पर हत्या, रंगदारी, लूट, गैंगस्टर आदि के 41 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि उपचार के बाद सोमवार को इनाम धुरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनाम धुरी के पास मिले मोबाइल फोन की जांच कराई जा रही है। मोबाइल फोन के आधार पर उसके कनेक्शन को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्ध नंबरों के आधार पर उसके संपर्क में रहने वाले संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जांच में साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।