फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police are fighting villagers to save the accused

आरोपियों के बचाव में पुलिस से भिड़ रहे ग्रामीण

Wed, 27 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police are fighting villagers to save the accused
शामली के झिंझाना थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी। - फोटो : SHAMLI
आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने भिड़ रहे ग्रामीण
विज्ञापन

दुस्साहस: पहले भी हुईं पुलिस पर हमले की घटनाएं
- आरोपियों के बचाव में खड़े हो जाते हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में खाकी पर हमला पहली बार नहीं हुआ, बल्कि इससे पहले भी आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीमों पर हमले की घटनाएं हो चुकी है। लॉकडाउन में ही जिले में पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना है।
मंगलवार रात को गांव टपराना में गोकशी के आरोपी को हिरासत से छुड़ाने की कोशिश में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दो दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को घायल किया। गत 15 अप्रैल को कैराना क्षेत्र के गांव डेरा सांगवान में अवैध शराब के साथ दो युवकों के पकड़े जाने पर छह-सात ग्रामीणों ने हमला कर आरोपियों को छुड़ा लिया था। हमले में एक दरोगा घायल हुए थे। इससे पहले 2017 में झिंझाना क्षेत्र में बावरिया कालोनी में एक आरोपी को पकड़ने आई सहारनपुर जनपद के थाना तीतरो की पुलिस टीम पर हमला किया गया था। उस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 2013 में गांव चौतरा में रेत खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया था। इस हमले में तत्कालीन थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा भी जनपद में पुलिस पर हमले की घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन

- आरोपियों की गिरफ्तारी को चार टीम गठित
झिंझाना। पुलिस पर हमले की घटना में दर्ज हुए मुकदमे के बाद गांव की गलियां सूनी पड़ी हुई है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर एक प्लाटून पीएसी के साथ दबिशें जारी है। उधर, कुछ ग्रामीणों का पुलिस पर बेवजह मारपीट के बाद घरों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। ग्रामीण जमीर, बानो, शाहिस्ता, रिजवान, मेहरबान आदि का कहना है कि उनका पुलिस और आरोपी अफजल से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद भी उनके घरों में पुलिस ने तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया की टपराना में हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों के अलावा एक प्लाटून पीएसी को लगाया है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ करने के आरोपों को निराधार बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये 26 लोग हुए गिरफ्तार
रियासत, माशूक अली, महबूब, मोहसीन, फिरोज, उमर, नाजिम, तसव्वर, शकील, आकिल, नासिर, वाजिद, नाजिम, जावेद, मशकूर, नवाब, रियाज, सावेज, रियासत, अम्मार, शमीम, फुरकान, कामिल, फिरासत, नौशाद ठेकेदार और अफजल सभी निवासी गांव टपराना।

झिंझाना थाने में पडे़ लाठी डंडे।

झिंझाना थाने में पडे़ लाठी डंडे।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना (शामली) क्षेत्र के गांव टपराना में दबिश के दौरान हुए हमले में घायल दरोगा सुनील तोमर।

झिंझाना (शामली) क्षेत्र के गांव टपराना में दबिश के दौरान हुए हमले में घायल दरोगा सुनील तोमर। - फोटो : SHAMLI

झिंझाना (शामली) क्षेत्र के गांव टपराना में दबिश के दौरान हुए हमले में घायल दरोगा सुनील सोलंकी।

झिंझाना (शामली) क्षेत्र के गांव टपराना में दबिश के दौरान हुए हमले में घायल दरोगा सुनील सोलंकी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed