{"_id":"6a243e11b5feac7462085428","slug":"police-and-pac-deployed-in-dungar-keeping-an-eye-on-social-media-shamli-news-c-44-1-smrt1055-112607-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डूंगर में पुलिस-पीएसी तैनात, सोशल मीडिया पर निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डूंगर में पुलिस-पीएसी तैनात, सोशल मीडिया पर निगाहें
Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व दो पक्षों में हुए पथराव, मारपीट के बाद बना था तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। डूंगर गांव में तीन दिन पूर्व हुए विवाद के बाद शनिवार को भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है।
तीन दिन पहले दो पक्षों के पथराव और मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शनिवार को तीसरे दिन भी पुलिस अधिकारी गांव में मौजूद रहे और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा कर्मियों ने गांव में पैदल गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन दोनों पक्षों के लोगों के संपर्क में है और आपसी सौहार्द बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में दैनिक गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं, हालांकि लोग अभी भी सतर्कता बरत रहे हैं। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।