फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police and administration are strict, only admins are allowed in the group

Shamli News: पुलिस- प्रशासन सख्त, ओनली एडमिन हुए ग्रुप

Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police and administration are strict, only admins are allowed in the group
भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान सोशल मीडिया पर लगाम कसने को प्रशासन सख्त
विज्ञापन


- प्रशासन की सख्ती के बाद सामाजिक मुद्दों से अधिकांश सोशल मीडिया ग्रुप हुए ओनली एडमिन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। पुलिस-प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर होने वाली बेवजह व भड़काऊ बयानबाजी पर की गई सख्ती के बाद जिले के अधिकांश व्हाट्सएप, फेसबुक ग्रुप को ओनली एडमिन कर दिया गया है।
दरअसल, भारत व पाकिस्तान सीमा पर तनाव चल रहा है। इस स्थिति में सोशल मीडिया भी काफी अहम भूमिका रखता है। कई बार किसी के द्वारा किए गए भड़काऊ पोस्ट या अन्य गतिविधि के कारण विरोध की स्थिति पैदा हो जाती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने हाल ही में सोशल मीडिया को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद चौहान, एसपी रामसेवक गौतम ने कहा है कि प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। यदि किसी ग्रुप पर कोई व्यक्ति या संस्था भड़काऊ, विवादित पोस्ट डालती है तो ग्रुप एडमिन का काम है कि उस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर प्रशासन को इसकी सूचना दे। यदि ऐसा नहीं कर सकते तो तनाव शांत होने तक ग्रुप को ओनली एडमिन कर दिया जाए। यदि किसी ग्रुप पर कोई विवादित पोस्ट डाली जाती है और इससे किसी प्रकार का विवाद खड़ा होता है तो इस स्थिति में एडमिन व पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी करवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन के इस संदेश के बाद जिले के सभी ग्रुप एडमिन सतर्क होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि दो दिन के भीतर जिले 70 फीसदी से अधिक ग्रुप को ओनली एडमिन कर दिया गया है। व्हाट्सएप ग्रुप जनहित के एडमिन सुमित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के कारणों के चलते उन्होंने अपने सामाजिक ग्रुप को फिलहाल ओनली एडमिन कर दिया है। स्थिति सामान्य होने के बाद ग्रुप को सुचारु कर दिया जाएगा।

क्लीन लुहारी ग्रीन लुहारी के एडमिन अक्षय कुमार ने बताया कि वह ग्रुप पर पैनी नजर रखे हुए हैं। यदि कोई व्यक्ति विवादित पोस्ट डालता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed