{"_id":"5ad8d81d4f1c1b85028b570a","slug":"pole-with-ornamental-ganesh-vandana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश वंदना के साथ कलश परिक्रमा कराई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश वंदना के साथ कलश परिक्रमा कराई
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
religious
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। साईं धाम पर नौ दिवसीय साईं प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ हो गया है। वेदी निर्माण के बाद गणेश वंदना के साथ कलश परिक्रमा की गई। साईं भक्तों के सुख- शांति एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए प्रतिदिन महामृत्युंज्य जाप, कनक धारा एवं विष्णु सहस्त्र नाम पाठ शुरू हो गया है।
बृहस्पतिवार को साईं धाम में ओम साईं सेवा समिति की ओर से नौ दिवसीय साईं प्राण प्रतिष्ठा समारोह यज्ञ वेदी निर्माण के बाद प्रारंभ हो गया है। सुबह आठ बजे से लेकर 10.30 बजे तक कलकत्ता से आए आचार्य शशिकांत झा, इंद्र कुमार झा, ब्रजेश चौधरी, शंभू झा के सानिध्य में 29 विद्वान पंडितों द्वारा विधि- विधान से गणेश वंदना तथा कलश परिक्रमा संपन्न कराई गई। शाम पांच बजे से लेकर 6.30 बजे तक साईं भक्तों के परिवार में सुख- शांति एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए प्रतिदिन महामृत्युंज्य जाप, कनक धारा एवं विष्णु सहस्त्र नाम पाठ शुरू हो गया है।
16 यजमानों में जिला ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, संजीव गर्ग एडवोकेट, अजय संगल, मास्टर ज्ञानप्रकाश समेत शहर के लोग मौजूद रहे। साईं धाम मंदिर कमेटी के प्रधान अजय संगल ने बताया कि नौ दिवसीय साईं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 17 वेदियों का निर्माण किया गया। 23 अप्रैल को 108 यजमानों द्वारा रुद्राभिषेक कराया जाएगा। पंडित शशिकांत शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में 27 अप्रैल को 25 देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। गणेश, शिव परिवार, नंदी कच्छप, हनुमान जी, नौ दुर्गा देवी, राधा-कृष्ण आदि की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा शामिल है।
विज्ञापन
प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ज्ञान प्रकाश मित्तल, संजीव एडवोकेट, संजय गोयल, शम्मी बाधवा, राजू सेठी, कपिल पाठक, प्रवीन कुमार, अशोक बत्रा, पप्पू बत्रा आदि मौजूद रहे। साईं धाम को फूलों रंगीन बिजली की झालरों से सजा दिया गया है।