फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pneumonia is weakening the lungs and causing difficulty in breathing.

Shamli News: निमोनिया कर रहा फेफड़ों को कमजोर, सांस लेने में हो रही परेशानी

Thu, 01 Feb 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 01 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pneumonia is weakening the lungs and causing difficulty in breathing.
शामली। ठंड के मौसम में निमोनिया फेफड़ों को कमजोर कर रहा है। निमोनिया ठीक होने के बाद भी मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में ज्यादा ठंड होने के कारण यह समस्या बन रही है। इससे बचने के लिए ठंड से बचाव करना जरूरी है।
विज्ञापन


ठंड के मौसम में निमोनिया के केस बढ़े हैं। अस्पतालों में निमोनिया के मरीज आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। इलाज के बाद निमोनिया ठीक हो जाता है, लेकिन उसके बाद भी मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है। इस तरह की शिकायत वाले मरीज भी अस्पताल आ रहे हैं। चिकित्सक ठंड से बचाव करने की मरीजों को सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग का कहना है निमोनिया फेफड़ों पर असर डालता है। वायरल या सामान्य निमोनिया जल्दी ठीक हो जाता है, लेकिन निमोनिया लंबे समय तक रहता है या गंभीर स्थिति होती है। उसे ठीक होने में समय लगता है। इससे फेफड़े भी कमजोर होते हैँ, जिन्हें रिकवर होने में समय लगता है। इसके साथ ही ठंड लगने से सांस की नली में सूजन आ जाती है। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि निमोनिया के केस आ रहे हैं, जिनकी जांच कर दवा दी जा रही है। निमोनिया की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं। ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन


बोले मरीज
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी बुजुर्ग सावित्री ने बताया कि उसे 10 दिन पहले नजला व खांसी हुई थी। चिकित्सक ने निमोनिया होना बताया था। दवा लेने के बाद निमोनिया ठीक हो गया, लेकिन सांस लेने में अब भी दिक्कत होती है। चिकित्सक ने दवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला पंसारियान निवासी सलीम ने बताया उसके छह साल के बच्चे को 12 दिन पहले ठंड लगने से निमोनिया हो गया था, लेकिन इलाज के बाद भी सामान्य तरीके से सांस नहीं ले पाता। डाक्टर को दिखाकर दवा ले ली है।

नौकुआं रोड निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग इरशाद ने बताया उसे एक सप्ताह पहले ठंड लग गई थी। डाक्टर को दिखाया था। उसने निमोनिया होना बताया। निमोनिया तो काफी हद तक ठीक हो गया, पर अभी सांस फूलने जैसी समस्या रहती है।
ये बरतें सावधानी
- चिकित्सक की सलाह के बिना अपने आप कोई दवा न लें।

- गर्म पानी की भाप ले और गरारे करें।

- ठंड से समय रूई से छाती की सिकाई करें।

- गुनगुना पानी पीते रहें।

- शुगर, ब्लड प्रेशर और सांस के मरीज नियमित दवा लेते रहें।

- ठंड से बचाव के तरीके अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed