फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PM angry at hanging of pension cases

पेंशन के मामले लटकाने पर डीएम ने जताई नाराजगी 

Thu, 18 Jan 2018 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 18 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
PM angry at hanging of pension cases
गांव टिटौली में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली में पेंशन मामलों को लंबे समय से लटकाए रखने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। तीन विभागों के अधिकारियों को रात में गांव टिटौली में कैंप करके मामलों का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह शीतकालीन भ्रमण के तहत ग्राम टिटौली पहुंचे और प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की चौपाल आयोजित कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गांव में विधवा पेंशन, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन के मामले लंबित होने पर कड़ी नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई। इसके साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय समेत तीन विभागोें के अधिकारियों को गांव में ही रुक कर लंबित सभी मामलों का निस्तारण करने का आदेश दिया। वहीं, दिव्यांग पेंशन के दो पात्रों की पूर्व में मृत्यु होने के बावजूद उनके नाम सूची से नहीं हटाए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामीणों से भूजल के अंधाधुंध दोहन को रोकने पर बल देते हुए कहा कि यदि अभी से चिंतित नहीं हुए, तो भविष्य में पीने के पानी का भी संकट उत्पन्न हो जाएगा। ग्रामीणों द्वारा शौचालय निर्माण कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो परिवार रह गए वह अपने संसाधनों से इनका निर्माण कराएं। जिलाधिकारी ने गांव की एक अति कुपोषित बालिका का वजन कराया जो करीब एक किलो कम मिला। इस अवसर पर एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, उपनिदेशक (कृषि) डाक्टर रामबीर कटारा, टिटौली ग्राम प्रधान राजीव शास्त्री, राजेंद्र विदुर, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


साहब, इन गड्ढों का भी कुछ करा दो
जब जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह टिटौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी स्कूल के बाहर हाइवे पर गड्ढे के कारण बाइक सवार गिर गए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि स्कूल के बाहर मेरठ करनाल हाइवे पर जितने भी गड्ढे हैं, उन्हें तत्काल भरवाया जाए। साथ ही स्कूल के सामने गति निर्धारण को लेकर संकेतक बोर्ड लगाएं, ताकि कोई हादसा न होने पाए। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ललित कुमार को कहा कि अप्रैल में हाईवे बनाने वाली कंपनी का अनुबंध खत्म हो जाएगा, इसलिए मरम्मत का कार्य उससे पहले ही पूर्ण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed