फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plot owner lifting raging

प्लॉट मालिक को उठाने पर भड़के

Wed, 11 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 11 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Plot owner lifting raging
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पंजाबी कॉलोनी में टावर निर्माण के विरोध में पुलिस की कार्रवाई से बखेड़ा हो गया। पुलिस ने प्लॉट मालिक का चालान कर दिया। जिसका पता लगते ही सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया और हंगामा किया। बाद में पीड़ित को थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


गांव कुड़ाना निवासी बिजेंद्र का आदर्श मंडी क्षेत्र के पंजाबी कालोनी में मकान है। वहीं पर उसका प्लाट भी है। जिस पर टावर का निर्माण होना था। जिसका कंपनी के साथ बिजेंद्र ने एग्रीमेंट कर लिया था, लेकिन मोहल्ले के कुछ लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर टावर निर्माण रुकवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


जिस पर एसडीएम ने टावर का निर्माण रुकवा दिया। इस पर बिजेंद्र ने भी प्लॉट में निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कंपनी को परमिशन लेने के बाद ही टावर का निर्माण करने के लिए कहा था। इस दौरान कंपनी की मशीनें आदि उसके प्लॉट में खड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार रात आदर्श मंडी पुलिस वहां पहुंची और मौके से कंपनी की मशीनें कब्जा लीं। बिजेंद्र को भी हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं आदर्श मंडी पुलिस ने बिजेंद्र का 151 में चालान भी कर दिया। उसके परिजनों ने गांव में इसकी सूचना दे दी। जिस पर गांव से सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और बिजेंद्र की गिरफ्तारी का विरोध किया। 


लगाया कि बिजेंद्र ने टावर का काम रुकवा दिया था। इसके बावजूद भी पुलिस ने उसे आरोपी बना दिया। हंगामा बढ़ता देख आदर्श मंडी एसओ ने लोगों को समझा बुझाकर आश्वस्त किया। बाद में बिजेंद्र को थाने से ही जमानत दी गई, तो लोग शांत हुए। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से जगपाल, रविंद्र, करण सिंह, राजेंद्र, अमित, संदीप, सौरभ, सौराज, अनुज, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed