शामली। जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को झिंझाना में सीट बेल्ट हेलमेट हेतु जागरूकता का अभियान चलाया गया। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में वाहन चालकों को और छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियम संबंधी पर्चे बांटे गए। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात के बारे में जागरूक किया। बताया कि जीवन अमूल्य है, इसलिए सीट बेल्ट और हेलमेट का अवश्य इस्तेमाल करें। कार्यक्रम के बाद मुजफ्फरनगर रोड और सहारनपुर रोड पर ग्रामीण क्षेत्र में यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार, कपिल त्यागी, प्रवर्तन विभाग के रविंद्र सिंह, त्रिलोक चंद, मथुरादत्त पांडे मौजूद रहे।

शामली मदरलैड पब्लिक स्कूल में सडक सुरक्षा माह के में भाग लेते छात्र छात्राएं व एआरटीओ व यातायात प- फोटो : SHAMLI