फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pledged to follow the ideals of Swami Vivekananda

Shamli News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Fri, 13 Jan 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 13 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pledged to follow the ideals of Swami Vivekananda
शामली में राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं
शामली। स्वामी विवेकानंद जयंती पर बृहस्पतिवार को शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


वीवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, जिला महामंत्री भाजपा पुनीत द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि 21वीं सदी युवाओं की सदी है। भारत इस सदी में आज अग्रणी भूमिका में है। स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। अरविंद संगल ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य केंद्रित कर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में व्यापारी नेता अंकित गोयल, विवेक प्रेमी, प्रमोद नामदेव, रोहित विश्वकर्मा, राजपाल तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने की। संचालन आचार्य ब्रिजेश सैनी ने किया। आचार्य अशोक सोम ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने उनके जीवन चरित्र से जुड़ी कविता सुनाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, उप प्रधानाचार्य मलूकचंद, आचार्य नीटू कश्यप, मोहर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में वंदना सत्र में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य संजय सैनी और मुख्य वक्ता रवि कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य रविंद्र कुमार, मुख्य वक्ता रवि कुमार और प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। रमन शर्मा, प्रीति शर्मा, स्वाति जैन, दीपा बंसल, साक्षी शर्मा, आचार्य मांगेराम शर्मा, राजीव शर्मा, योगेश कुमार गोविल आदि ने गीत व भाषण के माध्यम से विवेकानंद को याद किया। संचालन आचार्य शिव कुमार धीमान ने किया। आचार्य संजीव बालियान, विजेंद्र कुमार, मोहित कुमार, सुधीर सैनी, आशीष जैन, सुनील कुमार, करुण कांत शर्मा, सोहनलाल, प्रवेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुमित निर्वाल, तन्मय निर्वाल व प्रधानाचार्य रचना सिंह ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

- यंग इंडिया रन में फारूख व नेहा अव्वल
शामली। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भाजयुमो यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वीवी इंटर कॉलेज से मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सहसंयोजक अंकित गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री नीरज गौतम व भाजयुमो पदाधिकारियों ने भाजपा का झंडा दिखाकर किया। दौड़ में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ वीवी इंटर कॉलेज से फव्वारा चौक, अंजता चौक, आईसीआईसीआई बैंक, हनुमान टीला होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ में प्रथम स्थान पर बालक वर्ग में फारूख चौधरी व बालिकाओं में नेहा पंवार रहीं। जिन्हें 5100 और 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर बालक वर्ग शाहरूख चौधरी और बालिका वर्ग में निधि रही। इन्हें 3100 और 1100 रुपये की धनराशि दी गई। तृतीय स्थान पर बालक वर्ग में अंकित और बालिका वर्ग में गार्गी रही। जिन्हें 2100 और 1100 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। सभी प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, अक्षय चौहान, तेजस्वी पवांर, कौशिंद्र पुंडीर, गौरव विश्वकर्मा, नितिन गोयल, सचिन चौहान, सोनू जुनेजा, पारस भारद्वाज, सुनील कोरी, अंकित सैनी, वैभव शर्मा, स्पर्श भटनागर, रिशु बंसल, सुनील प्रधान, अनुज कश्यप, विपिन गुर्जर, देवीलाल सैनी, अंकित चौहान, प्रताप चौहान, अर्जुन कुमार, सागर मित्तल, मोहित शर्मा, अरविंद चौहान, रितिक उपाध्याय, विवेक प्रेमी,अनुराग शर्मा, सचिन जैन, वंश मेहरा, प्रमोद नामदेव, सुखदेव कुमार, सन्नी मलिक, मनीष भटनागर, सतीश धीमान आदि मौजूद रहे।
मैराथन में छोटू और गार्गी रहे विजेता
शामली। स्वामी विवेकानंद जयंती पर उधम सिंह स्टेडियम में सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी, एमएस तोमर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ कराया। जिसमें जिसमें 80 बालक और 25 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में छोटू बालियान ने प्रथम, राहुल ने द्वित्तीय, सौरभ ने तृत्तीय, सागर ने चतुर्थ, शेरू ने पांचवां व कुणाल ने छठा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गार्गी तोमर ने प्रथम, तनुजा ने द्वित्तीय, सपना ने तृत्तीय, वंशिका ने चतुर्थ, वंशिका पांचाल ने पांचवां व रेणू ने छठा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता विजेताओं को जिला युवा कल्याण अधिकारी, एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल, कोच संदीप व गुड्डन खैवाल ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दी
शामली। सपा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती माजरा रोड स्थित कार्यालय पर मनाई। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा उनके विचारों पर चर्चा की। पार्टी के निवर्तमान उपाध्यक्ष सुरेंद्र ताना, अरुण कुमार उर्फ बिट्टू, प्रियांशु पंवार, सलेक चंद, विक्की बधेव, रविंद्रपाल, अनुज पंवार आदि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

शामली में  राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में  राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में  राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में  राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में  राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में  राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

शामली में राष्ट्रीय युवा दिवस दौड लगाती छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed