फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Players shed sweat for selection in athletics championship

एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Players shed sweat for selection in athletics championship
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को 55वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाया ।

एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि अंडर 14 में 60 मीटर में सोनम प्रथम, वंशिका द्वितीय, बालक वर्ग में विनय प्रथम, आशीष द्वितीय, 600 मीटर में गार्गी प्रथम, वंशिका द्वितीय, बालक वर्ग में तुषार प्रथम, अनुज द्वितीय रहे। लंबी कूद में प्रिंस प्रथम, वंश द्वितीय, शॉटपुट में खुशी प्रथम, कृष्णा त्यागी द्वितीय, ज्वैलिन थ्रो में वंशिका प्रथम, खुशी द्वितीय रही। अंडर 16 में अनस प्रथम, हिमांशु मलिक द्वितीय, 300 मीटर में सूरज प्रथम, अनस द्वितीय रहे। 800 मीटर में फईम प्रथम, अंकुर द्वितीय, 400 मीटर हर्डल में सूरज प्रथम रहे। दो किमी रेस में आजम प्रथम, अर्जुन मलिक द्वितीय, लंबीकूद में विकसित प्रथम, रियान द्वितीय, अंडर-19 में 100 मीटर मेंप्रिंस चौधरी प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय, 200 मीटर में हिमांशु मलिक प्रथम, सावेज द्वितीय रहे। वहीं, 800 मीटर में सुमित कुमार प्रथम, हर्ष द्वितीय, 1500 मीटर में अक्षय प्रथम, आशीष द्वितीय, तीन किमी में जावेद प्रथम, प्रिंस पंवार द्वितीय, लंबी कूद में निर्देश सिंह प्रथम, मुदस्सिर द्वितीय, डिस्कस में उज्ज्वल चौधरी प्रथम रहे। अंडर-19 में 110 मीटर हर्डल में संदीप कुमार प्रथम, अंडर- 20 में 100 मीटर में शुभम मलिक प्रथम, 200 मीटर में शिवांगकर, सत्यम द्वितीय रहे। 800 मीटर में विपिन कुमार प्रथम, 1500 मीटर में अजय प्रथम, 10 किलोमीटर में विश्वास प्रथम, लंबी कूद में विकास प्रथम, हाई जंप में आशीष प्रथम, 110 मीटर हर्डल में शुभम मलिक प्रथम रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, कोच अजय धीमान, विकास, राजा पांचाल, निखिल खैवाल ,अभिमन्यु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed