फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Player attacked with sharp weapons in the stadium, seriously injured

Shamli News: स्टेडियम में खिलाड़ी पर धारदार हथियारों से किया हमला, गंभीर घायल

Wed, 05 Feb 2025 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Player attacked with sharp weapons in the stadium, seriously injured
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में शहीद उधम सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस करने गए गांव मुंडेट निवासी जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी अंश उर्फ अंशु (24) चार-पांच नकाबपोश युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल खिलाड़ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अंश बुधवार शाम को शहीद उधम सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आया हुआ था। बताया गया है कि उसी समय चार-पांच युवक आए, जिन्होंने कपड़े से चेहरे को ढका हुआ था। आरोपियों ने खिलाड़ी के साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार बलकटी आदि से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने खिलाड़ी के चेहरे व सिर पर भी कई वार किए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ सिटी अमरदीप मौर्य, शहर कोतवाली और आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि स्टेडियम में युवक पर हमला कर घायल करने की जानकारी मिली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed