फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plastic waste being poured into the crusher

कोल्हू में झोंका जा रहा प्लास्टिक कचरा

Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste being poured into the crusher
राझड़ में कोल्हू में जलाया जा रहा प्लास्टिक कचरा व कपड़ा। - फोटो : SHAMLI
कोल्हू में झोंका जा रहा प्लास्टिक कचरा
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। पराली व पत्ती जलाने वाले किसानों पर मुकदमे दर्ज कर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है, जबकि गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के चल रहे एक कोल्हू में प्लास्टिक कचरा जलाया जा रहा है। भट्ठी से निकलने वाले धुएं से न केवल आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि जन स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आसपास के लोगों ने कोल्हू संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी व राझड़ के बीच संचालित एक कोल्हू पर प्लास्टिक कचरा जलाया जा रहा है। इसमें पॉलिथीन एवं पुराने कपड़े भी शामिल हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कोल्हू संचालक प्लास्टिक, पॉलिथीन व फैक्टरियों से निकलने वाले वेस्ट को अपने कोल्हू की भट्टी में झोंक रहा है, जिससे निकलने वाले धुएं से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि किसानों के स्वास्थ्य व उनकी फसलों को भी नुकसान हो रहा है। आरोप है कि कोल्हू संचालक ने भारी मात्रा में पॉलिथीन व प्लास्टिक कचरे का भंडारण कर रखा है, जिसे थोड़ा-थोड़ा कर कोल्हू पर ले जाकर भट्ठी में झोंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed