फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   plants destroid by checmical

नष्ट कर दिए डेढ़ लाख पौधे

Sun, 23 Oct 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
plants destroid by checmical
केमिकल से नष्ट हुए पौधे। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना क्षेत्र के बरनावी गांव के वन आरक्षित क्षेत्र में हरियाली के लिए लगाए गए 1.50 लाख पौधों को अराजक तत्वों को केमिकल डालकर बर्बाद कर दिया। वन विभाग अपनी ही जमीन पर पेड़ों की सुरक्षा नहीं कर पाया।
विज्ञापन


वन विभाग ने अब डीएम और एसएसपी से वन्य क्षेत्र में पेड़ों की सुरक्षा और अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पीएसी तैनात करने की मांग की है। बता दें कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम के तहत 11 जुलाई को 2,55,250 लाख पौधे जिले में वन प्रभाग द्वारा लगाए गए थे।
विज्ञापन


ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत वन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करके 70.5 हेक्टेयर भूमि में एक लाख 50 हजार पौधों का रोपण किया गया था। मगर कुछ असामाजिक तत्वों ने वन क्षेत्र की भूमि में पर अतिक्रमण करके फसल उगाने की मंशा से किसी केमिकल से सभी पौधों को खराब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि वन विभाग अपने क्षेत्र में ही हरियाली को नहीं बचा पाया। विभाग इसके लिए पुलिस की नाकामी को जिम्मेदार बता रहा है। इस मामले में वन प्रभाग सहारनपुर-मेरठ, लखनऊ की टीमें मौके पर पहुंचकर पौधों का सत्यापन कर चुकी है।

सामाजिक वन प्रभाग क्षेत्र के निदेशक ओमप्रकाश सिंह ने डीएम सुजीत कुमार और एसपी अजयपाल शर्मा को लिखित सूचना देकर अवगत कराया कि वन प्रभाग के अफसरों ने अतिक्रमण के संबंध में अराजक तत्वों के खिलाफ थाना कैराना कोतवाली में प्राथमिक दर्ज कराई है। लेकिन कैराना पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से उनके हौसले बढ़ रहे है।


निदेशक का कहना है कि पौधरोपण कार्यक्रम मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता में है।  उन्होंने भविष्य में पेड़ों की सुरक्षा, अतिक्रमण रोकने और तनाव की स्थिति से बचाने के लिए वन्य क्षेत्र में पीएसी तैनात करने की मांग की है। डीएम और एसएसपी की ओर से वन्य क्षेत्र में अराजक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी करनेे और सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed