फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Planters planted on tractors

पौधे लगा रहे वनकर्मियों पर चढ़ा दिया ट्रैैक्टर

Sat, 08 Jul 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 08 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Planters planted on tractors
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पौधारोपण अभियान में लगी वन विभाग की टीम के ऊपर लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहे चालक ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में नौ लोग    घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां पर सभी को उपचार दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना का मुआयना किया। ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते वन विभाग की टीम मुजफ्फरनगर रोड पर पौधारोपण कर रही है। शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारी बाबरी थानाक्षेत्र में    बुटराड़ी के पास पौधरोपण के लिए ट्रॉली से पौधे उतार रहे थे।        
विज्ञापन


उसी दौरान शामली की ओर से जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने पौधे    लगा रहे कर्मचारियों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में वनकर्मी लोकेश, संजीव, पूरण, इंदर, अंकित, अंकुर, रविंद्र, मोमीन, लोकेंद्र      आदि घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर अस्पताल में वन रेंजर राकेश बालियान मौके पर पहुंचे तथा घायलों से बात की। उन्होंने उनकी सहायता का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed