{"_id":"5b71d4f942c79237566dea96","slug":"plantation-will-be-done-throughout-the-district-on-august-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त पर जिलेभर में होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त पर जिलेभर में होगा पौधरोपण
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश में नौ करोड़ पौधे रोपने का रिकार्ड बनाने के लिए शासन गंभीर है। 15 अगस्त तक प्रत्येक जिले को मिले पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करना होगा। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के बाद वृहद पौधरोपण किया जाएगा। सरकार ने एक ऐप भी बनाया है, जिस पर पौधरोपण के फोटो और पूरा ब्यौरा फीड करना होगा।
सोमवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार आवंटित लक्ष्य की प्रगति जानी और निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय भवन में ध्वजारोहण करने के बाद जिले भर में वृहद पौधरोपण किया जाएगा। विभागों को पौधरोपण का जो लक्ष्य दिया गया है, वह 15 अगस्त को ही पूरा करना है। शासन ने पौधरोपण का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे हर हाल में पूरा कराना है तथा 14 अगस्त को ही पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाकर तैयारी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी
चाहिए।
कार्यालयों में ध्वजारोहण और विभागीय लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण कराने के बाद 11 बजे निर्माणाधीन कलक्ट्रेट मुख्यालय पर पौधरोपण में भी हिस्सा लेंगे। उसके बाद तीन बजे गांव लिसाढ़ में बनाई गई पंचवटी वाटिका में पौधरोपण में भी शामिल होंगे। पौधरोपण कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि को अवश्य बुलाया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभागीय वन निदेशक सूरजपाल ने बताया कि पौधरोपण का ब्यौरा भेजने के लिए शासन ने ऐप भी बनाया है, जो 15 अगस्त प्लांटेशन 9सीआर नाम से गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में पौधरोपण का पूरा ब्यौरा तथा फोटो भी फीड किया जाएगा। जिले में 11,43,536 पौधे रोपने का लक्ष्य है, जो जिले में 424 स्थानों पर लगाए जाएंगे। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने में सभी की भागीदारी आवश्यक है। इसके अलावा अभियान में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम कृष्णपाल तोमर, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार भारती, सीओ थानाभवन अरविंद कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।