रासेयो शिविर में किया पौधरोपण
शामली। सेंट आरसी कालेज ऑफ हायर एजूकेशन बनत के रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में फलदार पौध का रोपण किया।
बुधवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व लक्ष्य गीत के साथ हुआ। इसके बाद स्वयं सेवकों एवं स्वयं-सेविकाओं ने बनत में स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर के परिसर में की सफाई की और कतार में निश्चित दूरी पर प्रत्येक स्वयंसेवक ने एक फलदार पौध लगाई। साथ ही दूसरे पौधों में पानी दिया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह और कार्यक्रम अधिकारी अनुज मलिक, हिमांशु, शबाना, विकास, मोहसिन, साक्षी, नेहा, आकाश, ज्योति, आकृति, शिवानी आदि ने विचार व्यक्त किए।