फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plantation campaign today, preparations complete

पौधारोपण अभियान आज, तैयारी पूरी

Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign today, preparations complete
पौधारोपण अभियान आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

शामली। जनपद में रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शासन से 975890 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में वन विभाग के अलावा 26 अन्य विभागों को भी लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। वन विभाग का दावा है कि पौधारोपण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। विभागों को पौध का वितरण किया जा चुका है।
पांच जुलाई को शुरू हो रहे पौधारोपण अभियान में अन्य विभागों की भी हिस्सेदारी रहेगी। विभागों को लक्ष्य आवंटन पहले ही हो चुका है। सभी को वन विभाग की पौधशालाओं से पौधे वितरित हो चुके है। रविवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जनपद में पौधोरोपण अभियान चलाया जाएगा। पिछले साल जनपद को 919548 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इस तरह से पिछले साल के सापेक्ष इस बार 56342 पौधे अधिक लगाने का लक्ष्य मिला है। अधिकारियों का कहना है कि पौधारोपण की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पौधारोपण में इन विभागों की रहेगी सहभागिता
पौधारोपण अभियान में वन एवं वन्य जीव विभाग को 180000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके अलावा पर्यावरण को 11100, ग्राम्य विकास को 39200, राजस्व को 44800, पंचायती राज को 44800, आवास विकास को 8800, औद्योगिक विकास को 4600, नगर विकास को 20500, लोक निर्माण का 13400, जल शक्ति को 13400, रेशम को 22400, कृषि को 75510, पशुपालन को 7600, सहकारिता को 1800, उद्योग को 10400, माध्यमिक शिक्षा को 890, ऊर्जा को 6100, बेसिक शिक्षा को 890, प्राविधिक शिक्षा को 5400, उच्च शिक्षा को 20400, श्रम विभाग को 4100, स्वास्थ्य को 12200, परिवहन को 4100, रेलवे को 24700, रक्षा को 8800, उद्यान को 27200, गृह विभाग को 8800 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जनपद को 975890 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग के अलावा अन्य 26 विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। पांच जुलाई को सुबह छह बजे से पौधारोपण अभियान शुरू होगा। उनका प्रयास है कि लक्ष्य से अधिक पौधे लगाए जाएं। पौधारोपण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed