फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plant all policemen for environmental protection: SP

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी पुलिसकर्मी लगाएं पौधे

Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Plant all policemen for environmental protection: SP
शामली कलेक्ट्रेट में पौधा रोपण करते एसडीएम संदीप कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : SHAMLI
शामली। रविवार को पौधारोपण महाकुंभ के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने पौधारोपण किया।रविवार को पौधारोपण अभियान के तहत एसपी विनीत जायसवाल ने कैंप कार्यालय पर प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह और पुलिसकर्मियों के साथ पौधारोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि वनों की निरंतर कटाई से वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, रेडियोधर्मी प्रदूषण बढ़ रहे हैं, जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इसलिए जरूरी है कि सभी पुलिसकर्मी स्वयं पौधे लगाएं और अपने आस-पास रहने वाले लोगों समाज को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करें। इसके बाद प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन में पौधारोपण किया। सीओ कार्यालय पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने पौधारोपण किया। आदर्श मंडी थाने पर कपिल गौतम ने पुलिसकर्मियों के साथ पौधारोपण किया।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली में चेयरपर्सन अंजना बंसल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और ईओ सुरेंद्र सिंह ने पालिका के पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान अंजना बंसल और ईओ ने पालिका की तरफ से कोविड-19 पर प्रभावी नियत्रण हेतु 15 जून तक चलाए जाने वाले विशेष सर्विलांस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग को 44 इंफ्रारेड थर्मामीटर (बैटरी सहित), पल्स ऑक्सीमीटर (बैटरी सहित) और 44 हैंड सैनिटाइजर उपब्ध कराए। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राखी यादव, रोबिन गर्ग, अनिल कुमार शर्मा, सुभाषचंद, अमित कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

85यूपी बटालियन एनसीसी शामली द्वारा लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ओर सूबेदार मेजर सुदेश कुमार के नेतृत्व में आरके इंटर कालेज, सेंट फ्रांसिस स्कूल, सत्यनारायण इंटर कालेज, बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज और बटालियन परिसर में 100 छायादार और फलदार पौधे रोपे। इससे पूर्व बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस अहलूवालिया ने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल होना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक कैडेट, ऑफिसर, स्टाफ और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक-एक पौधा गोद लेकर उसका पालन पोषण करना चाहिए तभी पौधारोपण कार्यक्रम पूर्ण होगा। इस दौरान कैप्टन लोकेंद्र सिंह, नायब सूबेदार पुखराज, देवेंद्र सिंह, एएनओ बाल गोविंद, अश्वनी, रमेश चंद्रा, विजय, रजनीश, अजय, डिंपल आदि मौजूद रहे।
---------
शिक्षण संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में किया पौधरोपण
शामली। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शिक्षण संस्थाओं और उद्यमियों ने पौधरोपण किया। रविवार को वीवी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, एएसपी राजेश श्रीवास्तव प्रबंधक संजय सिंघल प्रधानाचार्य एसके आर्य, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अनुराग शर्मा, एवं प्रमोद कुमार ने पौधारोपण करके की। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि पौधे और पर्यावरण प्रकृति का श्रृंगार है। इस श्रंगार को बनाए और बचाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का अस्तित्व बना रहे। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में किस प्रकार से पर्यावरण और वृक्षों का दोहन किया गया है, जलस्तर गिरना भूकंप आदि आपदाओं का निरंतर आना इसका प्रमाण है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने का कि डीएम जसजीत कौर के निर्देशानुसार जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में लक्ष्य निर्धारित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जा रहा है।विद्यालय के प्रबंधक संजय संगल एवं प्रधानाचार्य एस के आर्य ने आभार व्यक्त किया। विद्यालय में नीम, जामुन, सागौन आदि के 70 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में सागर कुमार, सुशील कुमार, विनय गुप्ता, पंकज उपस्थित रहे।
सेंटआरसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में डा. सुशील कुमार शर्मा प्राचार्य, डा. अजय बाबू शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी जनपद शामली, श्री एस के आर्य प्रधानाचार्य वीवी इंटर कॉलेज शामली, महक सिंह रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सेंटआरसी कॉलेज ने पौधरोपण किया। डॉ. चमन लाल ने वृक्षों का मानव जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. नितिन बरला, अमित कुमार गोयल, मोहित कुमार, रेगन कुमार, मो. राशिद, संजय कुमार, रामकुमार आदि का योगदान रहा।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन चेप्टर शामली द्वारा निकिता पेपर मिल व अमर स्प्लिंट परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र शामली से असिस्टेंट कमीशनर डा. बनवारी लाल व आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी परविंद जैन, संरक्षक अशोक बंसल, चेयरमैन अशोक मित्तल, उपाध्यक्ष आशीष जैन, सचिव अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता व अन्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल कच्छल, मुकेश शर्मा, गौरव गर्ग उपस्थित रहे। निकिता पेपर मिल में 500 व अमर स्पिलिंट में 100 पौधे रोपे गए।

सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत गांव मंगलपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य संदीप प्रकाश ने कहा कि पौधारोपण से वातावरण शुद्ध रहता है। शिक्षक शशिकांत ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए हमें गांव में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक परिवार में एक एक पौधा वितरण करके पौधारोपण करना चाहिए।

वृक्षारोपण अभियान के तहत कैराना के मवी यमुना बांध पर पौधारोपण करते भाजपा नेता अनिल चौहान व सिचाई

वृक्षारोपण अभियान के तहत कैराना के मवी यमुना बांध पर पौधारोपण करते भाजपा नेता अनिल चौहान व सिचाई - फोटो : SHAMLI

वृक्षारोपण अभियान के तहत शामली में पौधारोपण करते उद्यमी

वृक्षारोपण अभियान के तहत शामली में पौधारोपण करते उद्यमी- फोटो : SHAMLI

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में वृक्षारोपण करते शिक्षक

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में वृक्षारोपण करते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

ांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण करती महाविद्यालय की स्टाफ

ांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण करती महाविद्यालय की स्टाफ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed