{"_id":"68cdb11f917d3b3f72081c9d","slug":"pieces-of-meat-found-at-religious-site-villagers-angry-shamli-news-c-26-1-sal1002-149968-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े मिले, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े मिले, ग्रामीणों में रोष
Sat, 20 Sep 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना के पटनी प्रतापपुर के मंदिर मांस के टुकड़े मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण। संवाद
झिंझाना। झिंझाना थाने की अहमदगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पटनी परतापुर स्थित धार्मिक स्थल में शिवलिंग पर मांस के टुकड़े मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल में हवन यज्ञ का शुद्धिकरण कराया।
शुक्रवार सुबह श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए धार्मिक स्थल पहुंचे। श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े देखे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ धार्मिक स्थल में इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी ओर अहमदगढ़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने पुलिस से इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान फूल कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल में यह कृत्य किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थल की सफाई कर दी गई है और दोपहर बाद ग्रामीणों द्वारा धार्मिक स्थल में हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण करा दिया गया है। पुलिस को इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।