{"_id":"636018afb54c536ffc21667b","slug":"physical-verification-of-schools-will-be-done-for-determination-of-examination-center-shamli-news-mrt611655292","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों का होगा भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों का होगा भौतिक सत्यापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों के लिए मूलभूत सुविधाओं के लिए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। विद्यालयों के सत्यापन का कार्य 18 नवंबर तक पूरा किया जाना है।
यूपी बोर्ड की 2023 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 13839 और इंटर में 10827 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन सभी को मिलाकर 107 माध्यमिक विद्यालय है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए सभी विद्यालयों में परीक्षा के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन करने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।
समिति में एसडीएम के अलावा तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल किए गए हैं। तहसील स्तरीय समिति को सभी विद्यालयों के भौतिक सत्यापन का कार्य 18 नवंबर तक पूरा करना है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची तैयार कर बोर्ड को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 39 केंद्र बनाए गए थे।