फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Persecution of traders is not tolerated

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

Thu, 01 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Persecution of traders is not tolerated
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में वाणिज्य कर अफसरों को ज्ञापन दिया, इसमें कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को करनाल रोड स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सतप्रकाश, गौरव सिद्धार्थ, प्रकाश यादव समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने लखनऊ में वाणिज्य कर आयुक्त अमृता सोनी से फोन पर वार्ता कर एसआईबी टीम द्वारा हर माह कम से कम 10 व्यापारियों के यहां सर्वे छापे चेकिंग के आदेश के बारे में स्पष्टीकरण चाहा, तो उन्होंने बताया कि पूर्व में दिए गए इस तरह का आदेश स्थगित रखा गया है। केवल कर अपवंचना की स्थिति में ही सर्वे चेकिंग होगा। आयुक्त ने आदेश निरस्त करने की प्रतिलिपि तुरंत व्हाट्सएप द्वारा मंडल कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि जीएसटी, इनकम टैक्स, बैंकों का ब्याज, ईएमआई जमा करना तथा बच्चों के स्कूल की फीस, कर्मचारियों का वेतन आदि सभी का दबाव बना हुआ है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होगा। व्यापारियों को हर स्तर पर कोरोना संकटकाल में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर मंत्री रवि संगल, प्रदेश प्रभारी व्यापारी सेना के पंकज वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed