{"_id":"641f458b17a93e0b2f0623e4","slug":"people-will-answer-bjps-dictatorship-in-2024-vaibhav-shamli-news-c-26-1-smrt1056-923-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की तानाशाही का जवाब 2024 में देगी जनता: वैभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की तानाशाही का जवाब 2024 में देगी जनता: वैभव
विज्ञापन
शामली में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में सुभाष चौक पर कांग्रेस देगी धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय महासचिव वैभव गर्ग ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि देश में इस समय भाजपा की तानाशाही चल रही है। जनप्रतिनिधियों पर मुकदमे कर उनकी सदस्यता रद्द कराई जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता इस तानाशाही का जवाब जरूर देगी। पार्टी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में सोमवार को सुभाष चौक पर सुबह 11 बजे से चार बजे तक धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विश्वकर्मा नगर में प्रेसवार्ता करते हुए वैभव गर्ग ने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी लोकसभा में भाजपा के भ्रष्टाचार व गलत नीतियों के विरोध में आवाज उठाते है। भाजपा ने उनकी आवाज दबाने के लिए झूठे मुकदमे कराए। लोकसभा सदस्यता रद्द कराकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। देश में जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है उसपर झूठे मुकदमे कराकर जेल भेजा जा रहा है। वह ईडी व सीबीआई का गलत इस्तेमाल करते हैं।
भाजपा के बड़े नेता आतंकवाद की पहचान कपड़े से कर लेते है। महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि नीरज मोदी, ललित मोदी जैसे उद्योगपति देश का पैसा लूटकर फरार हो रहे है, लेकिन भाजपा इनके खिलाफ तो कार्रवाई नहीं कर रही। इस मौके पर बाबू खान, राजेश कश्यप, ठाकुर लखन सिंह, सोमदेव, प्रवीण तरार, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।