{"_id":"5f31956f8ebc3e3d19460f79","slug":"people-were-unhappy-with-the-block-of-eight-hours-shamli-news-mrt4956464111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे के ब्लॉक से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे के ब्लॉक से लोग बेहाल
विज्ञापन
शामली बुढ़ाना फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर आठ घंटे का ब्लाक रहने से जेेसीबी लगाकर पूरी रात सिग्नल की सफाई और पाइप बदलने का काम चलता रहा। रेलवे फाटक बंद होने से मेरठ-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, करनाल और पानीपत की ओर आने वाला सारा ट्रैफिक शहर के मध्य गुरुद्धारा-धीमानपुरा रेलवे फाटक से निकला गया। जिससे पूूरी रात शहर पानीपत-खटीमा, एमएसके रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
शहर के बुढ़ाना रोड स्थित 89 रेलवे फाटक का बैरियर जाम होने की समस्या कई बार सामने आ रही थी। जिसको देखते हुए उत्तर रेलवे ने सिग्नल के अफसरों ने रविवार रात 9 बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक रेलवे ब्लॉक की एसपी विनीत जायसवाल से स्वीकृति ली थी। आरएफएफ के जवानों की मौजूूूदगी में रात 9 बजे बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बंद कर दिया गया। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर सहारनपुर के सीनियर सिग्नल इंजीनियर के निर्देश पर अवर अभियंता अमित कुमार की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर सिग्नल चैनलों की मिट्टी निकालकर सफाई की गई। मिट्टी की खुदाई करके पाइप निकालकर नई वायरिंग डाली गई। रेलवे का शामली ब्लाक होने से मेरठ से करनाल और सहारनपुर से दिल्ली, मुुजफ्फरनगर से पानीपत जाने वाला सारा ट्रैफिक शामली रेलपार बाईपास से होकर गुरुद्वारा-धीमानपुरा रेलवे फाटक से शिव चौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज, फव्वारा चौक दिल्ली रोड, और विजय चौक से होकर निकाला गया।
बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बंद होने से शहर के रेलपार बाईपास, गुरुद्धारा-धीमानपुर रेलवे फाटक, शिवचौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, कैराना रोड विजय चौक तक लबी जाम लगा रहा। रेलवे के सिग्नल के अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि बुढ़ाना रोड रेलवे ब्लाक का कार्य समय से पूर्व पूरा करा लिया था। उधर, पुलिस यातायात अधीक्षक भंवर सिंह ने बताया कि बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का ब्लाक रहने से मेेेरठ-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, करनाल, पानीपत से आने वाले और जाने वाले वाहनों की संचालन की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को लगाए रखा। सोमवार सुबह पांच बजे ब्लाक समाप्त कराकर ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल कर दिया गया।

शामली बुढ़ाना फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली में बुढ़ाना रोड पर वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन