फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People upset due to overloaded tractor-trolley

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोग परेशान

Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
People upset due to overloaded tractor-trolley
जलालाबाद कस्बे के मुख्य बाजार में फंसी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : SHAMLI
ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोग परेशान
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। रविवार सुबह कस्बे के मोती बाजार में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के चौराहा मार्ग पर अनियंत्रित हो गया। हालांकि हादसा होने से किसी तरह बच पाया।
ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के बाजार में आने से चौराहों व घूम पर स्थित दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरलोड सामान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली कस्बे के मेन बाजार की पूरी सड़क को घेर लेती है, जिससे आमजन व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे के बाजार की गलियां संकरी हैं। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सुबह से ही सामान उतारने के लिए बाजार की संकरी गलियों में घंटों तक खड़ी रहती हैं। ओवरलोड सामान के कारण इतनी अधिक ऊंचाई हो जाती है कि ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों में भी फंसने का डर बना रहता है। कभी भी कोई भी हादसा विद्युत तारों में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के फंसने से घटित हो सकता है।
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली शामली से राज्य परिवहन संभागीय कार्यालय के सामने से गुजरती हुई हाईवे से कस्बे में पहुंचती हैं। इस बीच पुलिस चौकी व थाना के कार्यालय हाईवे पर स्थित होने के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक समिति के प्रदेशाध्यक्ष जीडी शर्मा ने एआरटीओ से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed