फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People suffering from scorching sun and heat

तेज धूप और गर्मी से बेहाल हुए लोग

Tue, 08 Jun 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
People suffering from scorching sun and heat
शामली। तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को दिन और रात के तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। भीषण गर्मी बढ़ने से सड़कों पर लोगों का चलना दूभर हो गया। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक अगले मंगलवार-बुधवार को तापमान अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम आंधी के साथ बारिश और शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से मौसम में परिवर्तन आ गया था। मगर दिन और रात का तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो गया। सोमवार को दिन निकलते ही सूर्यदेव ने आग बरसाना शुरू कर दिया। 14 किमी की रफ्तार से गरम हवा चलती रही, जिससे सड़कों पर लोगों का चलना दूभर हो गया। भीषण गर्मी के चलते दिन का तापमान 38 और रात का 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को दिन निकलते ही भीषण गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शुक्रवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा। शनिवार और रविवार को मौसम में फिर बदलाव आएगा। बूूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed