फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People struggled with jam on Meerut-Karnal highway throughout the day

Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे पर दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 29 Jul 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
People struggled with jam on Meerut-Karnal highway throughout the day
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर लगा जाम
शामली। शहर में मेरठ-करनाल हाईवे पर दूसरे दिन भी भारी वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के कारण लोग परेशान रहे और वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते रहे। यातायात पुलिस यातायात संचालन के लिए दिनभर मशक्कत करती रही, लेकिन लोगों को दोपहर बाद तक तक भी राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर हल्के व भारी सभी वाहन शहर के बीच से होकर निकलते हैं। बृहस्पतिवार को भी शहर में भारी वाहनों का जाम लगा रहा था। शुक्रवार सुबह से फिर मेरठ-करनाल हाईवे पर शहर के अंदर से लेकर बाहर तक भारी व हल्के वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के कारण लोगों को निकलने में घंटों तक फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा। शहर में वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने के लिए दिनभर मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि रात में टपराना फ्लाईओवर पर एक साइड पर काम चलने के कारण भारी वाहन वहां पर रुके हुए थे। इसके अलावा सेवापुर बाईपास पर भी निर्माण कार्य चलने के कारण एक साइड से ही दोनों तरफ के वाहन निकाले जा रहे थे। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर यातायात पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहनों का संचालन कराया। एक साथ भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed