{"_id":"602eb0868ebc3ee905464ead","slug":"people-of-harad-fatehpur-are-suffering-from-water-logging-shamli-news-mrt5260338185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से बेहाल हरड़ फतेहपुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से बेहाल हरड़ फतेहपुर के लोग
विज्ञापन
थानाभवन निकासी न होने के कारण हरड़ गांव की गलियों में अटी गन्दगी
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हरण फतेहपुर गांव के 150 परिवार कई वर्षों से नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत का भी बिना समस्या का समाधान कराए ही निस्तारण कर दिया गया।
हरण फतेहपुर गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में लंबे समय से जलभराव की समस्या है। बिना बारिश के ही गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है तथा घरों में घुस जाता है। इसी बस्ती के पास में स्थित गांव का तालाब है, जो गंदगी व गंदे पानी से लबालब रहता है। ओवरफ्लो होने से तालाब में पानी की निकासी नहीं हो पा रही। इस हालत में गांव का जो भी पानी तालाब में आता है, वह ओवरफ्लो होकर गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में घुस जाता है। इस पानी से बस्ती के करीब 150 परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से लेकर डीएम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू पुंडीर ने बताया कि जनवरी में उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। लेकिन कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा और न ही शिकायत के संबंध में उनसे कोई बातचीत की गई। इसके 10 दिन बाद स्थानीय अधिकारियों ने शिकायत का निस्तारण होने की अपडेट पोर्टल पर डाल दी। इसमें कहा गया है कि मौके पर सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
-------------
सुधार के लिए भेजा गया प्रस्ताव : सीएमओ
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि हरड़ फतेहपुर में तालाब पर अतिक्रमण हो गया है। पास के गांवों में तालाब सुधार के लिए बजट स्वीकृत हो रहा है। इसमें से 22.61 लाख रुपये का बजट बचने की संभावना है जबकि हरड़ फतेहपुर के तालाब के सुधार के लिए लघु सिंचाई विभाग ने 35.71 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया है। शेष 13.10 लाख रुपये की स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर गांव में तालाब के सुधार का काम शुरू कराया जाएगा।