फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People of Atal Vihar Colony demanded to raise the line

Shamli News: अटल विहार कॉलोनी के लोगों ने की लाइन ऊंची कराने की मांग

Fri, 24 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
People of Atal Vihar Colony demanded to raise the line
शामली के मोहल्ला अटल विहार में 11 हजारी तार पर लगाई सीढी
शामली। शहर की अटल विहार कॉलोनी में हाइटेंशन लाइन काफी नीचे होने से हादसे का खतरा है। लोग लाइन के नीचे दहशत के साए में जी रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक रोड स्थित अटल विहार कॉलोनी में करीब 150 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के बीच से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। जो कई मकानों की छत के बहुत नजदीक से गुजरती है। जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कॉलोनी के लोग कई बार लाइन कोे ऊंचा कराने की मांग अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। महंत राजगिरी महाराज का कहना है कि हाइटेंशन लाइन से हादसे की आशंका रहती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सुधीर का कहना है कि कई मकानों की छत के नजदीक से लाइन गुजर रही है। जिससे बच्चों के छत पर जाने से भी डर लगा रहता है।

शिवकुमार ने बताया कि लाइन टूटकर गिरने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। अजीत का कहना है कि समस्या को लेकर वह डीएम से भी मिले थे। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था।, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता रामकुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed