फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People love to express the people's stoppage

जनता एक्सप्रेस के स्टॉपेज से लोगों में खुशी

Fri, 18 Mar 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 18 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
People love to express the people's stoppage
ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते विधायक सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर चलने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज जलालाबाद में होने पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश राणा ने झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जलालाबाद के स्टेशन मंडी भास्कर गंज में जनता एक्सप्रेस पहली बार रुकी। ट्रेन का स्टॉपेज होने से क्षेत्र के लोगों में उल्लास रहा। सैकड़ों लोग स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन


थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा ने स्टेशन पर पहुंचकर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। विधायक सुरेश राणा ने कहा कि केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से क्षेत्र की जनता को कई तोहफे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण, विद्युतीकरण के अलावा मेरठ -पानीपत के बीच नई रेल लाइन बिछाने को अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग और हर क्षेत्र के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के जलालाबाद अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed