फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People kindled against power cuts

बिजली कटौती पर भड़के लोग

Wed, 20 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 20 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
People kindled against power cuts
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। विद्युत कटौती के खिलाफ मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूटा गया। बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते हुए अवर अभियंता को बंधक बना लिया। एसडीओ ने विद्युत आपूर्ति में सुधार, नगर में तीन दिन में एबीसी (एयर बंच कंडक्टर) केबल डलवाने की शुरूआत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जलालाबाद नगर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त होने के चलते लोग बेहाल हैं। नगर में विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे आपूर्ति होते ही तार टूटकर गिर जाते हैं। जिससे आपूर्ति का अधिकांश समय शट डाउन में ही निकल जाता है एवं लोगों को बिजली कटौती की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को बार बार कहने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के चलते आखिरकार लोगों के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन


सभासद नदीम अली खां के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 बजे सैकड़ों लोग बिजलीघर पर पहुंच गए एवं गेट पर प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद जेई आलोक को बंधक बनाते हुए धरनास्थल पर धूप में बैठा लिया। नगर में विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं जर्जर हो चुकी लाइनों के स्थान पर एबीसी केबल तुरंत डलवाने को लेकर मौके पर अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बुलाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि नगर में एबीसी बिछाना कई माह पूर्व स्वीकृत हो चुका है परंतु विभागीय कर्मचारी जानबूझकर लापरवाही कर रहे हैं।  लोगों ने बिजलीघर से सभी फीडरों को होने वाली आपूर्ति भी बंद करा दी।


मामला बढ़ता देख एसडीओ नरेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे एवं नगर की विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं तीन दिन के भीतर नगर में एबीसी केबल डलवाने की शुरूआत कराने का लोगों को आश्वासन दिया। तुरंत ही सहारनपुर से एबीसी केबल गोदाम से उठाने के लिए कर्मचारियों को गेटपास देकर भेजा गया। चेतावनी दी कि अगर आश्वासन के मुताबिक कार्य नहीं हुआ तो फिर से अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। धरने में वशीखान, टीपू खान, शहजाद शेख, इजहार सभासद, करीमुल्ला, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed