फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People heavily on cash after the commotion

कैश नहीं मिलने पर हंगामा

Thu, 05 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 05 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
People heavily on cash after the commotion
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। 55 दिन होने के बाद भी शहर के बैंकों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। एटीएम की स्थिति अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पा रही है। बुधवार को शहर के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पर पांच दिन बाद कैश मिलने पर भीड़ उमड़ पड़ी। चार बजे के बाद भी जब कैश न मिला तो लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


शहर के कई बैंकों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। वहीं, एटीएम भी ज्यादातर बंद मिले। कुछ एटीएम मेें कैश डाला गया तो घंटे से पहले ही समाप्त हो गया। जिसके बाद ग्राहक इधर उधर घूमते नजर आए लेकिन कैश नहीं मिला। एसबीआई व सर्व यूपी ग्रामीण में भीड़ रही। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में पांच दिन कैश मिलने को लेकर सुबह से ही लोग पहुंच गए थे। बैंक में चार बजे के बाद भी सैकड़ों ग्राहक कैश बिना वंचित रह गए। ग्राहकों की बैंक में सुबह से ही पासबुक जमा थी।
विज्ञापन

कैश ना मिलने पर बैंक के बाहर हंगामा कर दिया। बैंक मैनेजर ने कैश समाप्त की बताते हुए टालने की बात कही, लेकिन ग्राहक भड़क उठे। इस दौरान बैंक प्रबंधक और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक तक हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जितना कैश था कि उतनी ही पासबुक जमा करते, हम सुबह से कैश के इंतजार में खडे़ रहे पहले क्यों नहीं बताया गया। काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद बैंक मैनेजर को कैश दिए बिना बाहर निकलने की चेतावनी दे दी। ग्राहकों ने कहा कि बृहस्पतिवार की छुट्टी है हमें आज ही कैश चाहिए, जिसके बाद बैंक मैनेजर ने ग्राहकों को शांत करते हुए बचे ग्राहकों को देर तक कैश दिया। इस दौरान रामकुमार, भंवर सिंह, बाबू, ओमपाल, आरीफ, इकबाल, ओमबीर, नितिश, रामबीर, विनीत, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed