फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People gathered at the funeral of Javla Khap Chaudhary

जावला खाप चौधरी के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

Sat, 21 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
People gathered at the funeral of Javla Khap Chaudhary
जावला खाप चौधरी के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग
विज्ञापन

कांधला। गांव भभीसा निवासी जावला खाप के चौधरी जसबीर सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में खाप चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गांव भभीसा निवासी जसबीर सिंह (68) पुत्र मथन सिंह जावला खाप के चौधरी थे। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार शाम हृदयाघात से उनका निधन हो गया। चौधरी जसबीर सिंह 1993 में जावला खाप के चौधरी बनाए गए थे। उन्होंने गांव खानपुर, बुटराड़ा, हुरमंजपुर, भभीसा और डांगरौल में चल रहे कई बड़े-बड़े मामलों में समझौता कराया। वह सामाजिक भाईचारे, सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता के पक्षधर थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे चौधरी जसबीर सिंह का गमगीन माहौल में गांव के मुक्तिधाम स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र सचिन जावला ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, रालोद नेता डा. विक्रांत जावला, योगेश भभीसा, नीरज मलिक प्रधान, मास्टर हरेंद्र, अक्षय प्रधान, सत्यवीर सिंह, विक्रमवीर सिंह, अनुज डांगरौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल अधिकारों की जानकारी
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जूम मीटिंग प्लेटफार्म के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस मनाया गया। छात्राओं को बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
डा. पंकज चौधरी ने विभिन्न संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करने की अत्यंत आवश्यकता है। बाल अधिकारों के तहत जीवन का अधिकार, पहचान, भोजन, पोषण और स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा और मनोरंजन, नाम और राष्ट्रीयता, परिवार और पारिवारिक पर्यावरण, उपेक्षा से सुरक्षा, बदसलूकी, दुर्व्यवहार, बच्चों का गैर कानूनी व्यापार आदि शामिल हैं।

प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने कहा कि बाल अधिकारों के अनुसार बचपन अर्थात उनके शारीरिक और मानसिक अपरिपक्वता के दौरान बच्चों की कानूनी सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण करना बहुत जरूरी है। संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डा. दीप्ति चौधरी ने किया। इस दौरान डा. अंशु सिंह, डा. सुनील कुमार, महक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed