फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People came forward to help in the treatment of teenager

किशोर के उपचार में मदद को आगे आए लोग

Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People came forward to help in the treatment of teenager
शामली। तीन दिन पहले शहर में बालाजी शोभायात्रा के दौरान गन्ने से लदी बुग्गी का भैंसा बिदकने से गंभीर घायल हुए किशोर के उपचार में आर्थिक मदद के लिए सामाजिक लोग आगे आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को माजरा रोड पर बालाजी शोभायात्रा में डीजे की तेज आवाज के कारण गन्ने से लदी बुग्गी का भैंसा बिगड़ गया था, जिससे चपेट में आकर कपड़ा व्यापारी सुभाषचंद गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। इस हादसे में गोशाला रोड निवासी 13 वर्षीय किशोर वीर गंभीर घायल हो गया था। किशोर का उपचार मेरठ अस्पताल में चल रहा है। किशोर के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसके पिता राजेश उपाध्याय का कई साल पहले निधन हो चुका है। घर में मां, बड़ा भाई व दादी है। मेहनत मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार के सामने आर्थिक समस्या देखते हुए बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने 21 हजार रुपये और पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इनके अलावा अन्य कई लोग भी मदद करने के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed