फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People attacked dog with sharp weapon

इंसान बना हैवान: लोगों ने कुत्ते पर धारदार हथियार से किया हमला, आक्रोशित ग्रामीणों की मांग- दर्ज हो हत्या का मामला

Fri, 01 Apr 2022 10:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला(शामली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला(शामली) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 10:56 PM IST
सार

शामली में आवारा कुत्ते पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
People attacked dog with sharp weapon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में बृहस्पतिवार रात आवारा कुत्ते पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसकी सूचना से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


आरोप है कि जब ग्रामीणों ने उक्त घटना को लेकर विरोध किया तो कुत्ते को मारने वाला पक्ष झगड़े पर आमादा हो गया। जिससे गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात पुलिस ने ग्रामीणों से मामले में पूछताछ की। 
विज्ञापन


दूसरी ओर गांव खंद्रावली में आवारा कुत्ते को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुत्ते को मारने की निंदा की जा रही है। साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल का कहना है कि घटना के संबंध पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed