फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People arrived in religious places wearing masks, followed social distancing

धर्मस्थलों में मास्क लगाकर पहुंचे लोग, सोशल डिस्टेंसिंग का किया पालन

Mon, 08 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
People arrived in religious places wearing masks, followed social distancing
शामली गुरुद्वारे में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
शामली। शासन-प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए मस्जिद और गुरुद्वारा में पहुंचने वाले लोगों ने मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन किया। मस्जिदों में पांच लोगों ने मास्क लगाकर नमाज अदा की तो गुरुद्वारा में एक वक्त में तीन लोगों की एंट्री दी गई।
विज्ञापन

पहले पानी से मस्जिद के परिसर की धुलाई फिर हुई नमाज
शहर के बड़ा बाजार में स्थित जामा मस्जिद में सुबह नमाज से पहले पूरे परिसर की सफाई की गई। इसके बाद नमाज अदा हुई। प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक मस्जिद में पहले पहुंचने वाले पांच लोगों को एंट्री दी गई। दोपहर में दो बजे भी नमाज से पहले साफ-सफाई की गई। सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। मस्जिद में पहुंचे पांच लोगों ने फेस कवर व मास्क लगाकर नमाज अदा की। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई। मौलाना शौकीन ने बताया कि प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार नमाज अदा की गई है। मस्जिद में पहले पहुंचने वाले पांच लोगों की ही एंट्री रही है। बाकी लोगों से घरों पर नमाज अदा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

एक वक्त में तीन संगत को मिली एंट्री
शहर के गुरुद्वारा में सोमवार सुबह चार बजे से छह बजे तक संगतों ने पहुंचकर दरबार में मत्था टेका। प्रवेश द्वारा पर दो सेवादार मौजूद रहे। गुरुद्वारे के बाहर रस्सी बांधी गई थी ताकि संगत अधिक आ जाए तो उन्हें बाहर ही रोका जा सके, ज्यादा संगत नहीं पहुंची। गुरुद्वारे में एंट्री करते ही हाथ धोने के लिए पानी की टंकी लगी थी। एक तरफ से दरबार में जाने की एंट्री तथा दूसरी तरफ से बाहर जाने की व्यवस्था बनाई गई। दरबार में जाने से पहले पैर से चलने वाली सैनिटाइज मशीन लगाई गई है। गुरुद्वारे के सेवादार अर्जुन सिंह ने बताया कि सुबह के समय संगत की भीड़ नहीं हुई। 15-20 संगत दरबार में मत्था टेकने पहुंची। प्रशासन ने पांच लोगों को एंट्री देने की छूट दी थी, लेकिन उन्होंने सावधानी बरतते हुए सिर्फ एक वक्त में तीन लोगों की एंट्री कराई है।

शामली में जामा मस्जिद में नमाज अदा कराते मौलाना शौकीन।

शामली में जामा मस्जिद में नमाज अदा कराते मौलाना शौकीन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed