फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Peace party activists protest in collectorate

पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 13 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Peace party activists protest in collectorate
शामली। पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और तहसीलदार सदर को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला प्रभारी सैयद मौहम्मद असलम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए बताया कि लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हो चुका है। जो धर्म के आधार पर संविधान की मूल भावना व धर्म निरपेक्षता के सिद्धांतों के विरुद्ध है। जिसके कारण से देश का एक बड़ा अल्पसंख्यक वर्ग प्रमुख रुप से मुसलमान, धर्म निरपेक्षता में विश्वास रखने वाले देश के नागरिक दुष्परिणाम से चिंतित है। पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए वर्तमान में पारित नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी न देकर कानून बनने से रोकने की मांग की। मौके पर भूरा, मौहम्मद सलीम, हाकिम मुस्तकीम, हकीम सूफी अलाउदीन, गीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed