फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Peace committee meeting regarding Balaji Shobhayatra

Shamli News: बालाजी शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक

Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Peace committee meeting regarding Balaji Shobhayatra
- पूर्व में बालाजी शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की थी पुष्प वर्षा
विज्ञापन


- पूर्व की भांति आपसी प्रेम भाईचारे के साथ त्योहार मनाए जाने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। आगामी आठ अप्रैल को नगर में निकलने वाली बालाजी शोभायात्रा के मद्देनजर एएसपी ने दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा की शोभायात्रा में अस्त्र शस्त्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों से पूर्व की भांति आपसी प्रेम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
पिछले दिनों बिहार और हरियाणा राज्य में शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने के साथ ही आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। उसी को देखते हुए शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन शोभा यात्राओं एवं त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एएसपी ओपी सिंह ने एक बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान बालाजी शोभायात्रा के जरिए कैराना से भाईचारे का संदेश देने की पुरजोर अपील की। उन्होंने बालाजी शोभायात्रा निकालने वाली कमेटी के लोगों से यात्रा मार्ग, यात्रा में शामिल होने वाली झांकियों की संख्या और मार्ग पर लटकने वाले तारों की जानकारी ली। साथ ही मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं से भी नमाज व तराहवी के समय की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के निर्देश के तहत ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर, पूर्व पालिका चेयरमैन राशिद अली, शमशाद अंसारी, विपुल कुमार जैन, राजीव वर्मा, शगुन मित्तल, अभिषेक, मोहनलाल आर्य, मेहरबान अंसारी, यश अग्रवाल व शाहिद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्प वर्षा कर दिया था भाईचारे का संदेश
पिछले साल शोभा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया था। लेकिन उस दौरान भी पवित्र रमजान के महीने में बालाजी शोभायात्रा जैसे ही कैराना में निकली और प्राचीन जामा मस्जिद के निकट पहुंची, तो जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बालाजी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर देशभर में एकता प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया था।

शोभायात्रा में 40 स्वयं सेवक रहेंगे मौजूद

शोभायात्रा एवं पवित्र रमजान के दौरान असामाजिक तत्व माहौल खराब ना कर दें। इसी को लेकर कमेटी की ओर से करीब 40 स्वयं सेवक शोभायात्रा में शामिल किए जाएंगे। बताया गया कि सभी स्वयं सेवक तय यूनिफार्म में मौजूद रहेंगे, जो शोभायात्रा के दौरान हर किसी की गतिविधि पर नजर रखेंगे। साथी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भी कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed