फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Payment not reached in the accounts, farmers upset

खातों में नहीं पहुंचा भुगतान, किसान परेशान

Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Payment not reached in the accounts, farmers upset
खातों में नहीं पहुंचा भुगतान, किसान परेशान
विज्ञापन

शामली। गन्ना भुगतान न होने से परेशान किसानों को बैंकों की लेटलतीफी का भी सामना करना पड़ रहा है। करीब एक माह पहले शामली मिल द्वारा गन्ना समिति के माध्यम से गन्ने का भुगतान बैंक को भेजे जाने के बावजूद किसानों के खातों में नहीं चढ़ाया गया। इसे लेकर कुड़ाना में इलाहाबाद-इंडियन बैंक की शाखा पर किसान पहुंचे तो आरोप है कि प्रबंधक ने उनसे अभद्रता की। बाद में किसानों ने एसडीएम से भी मामले की शिकायत की है। किसानों का कहना है कि करीब 2200 से ज्यादा किसान इससे प्रभावित हैं।
कुड़ाना गांव से करीब 2200 तथा पास के गांव के नंगली के लगभग 400 किसानों के गन्ना बांड हैं। शुगर मिल से इनका भुगतान कुड़ाना इलाहाबाद-इंडियन बैंक की शाखा में आता है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक और थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने बताया कि शामली मिल से पिछले साल 13 मई से तीन जून तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान पूरा कर दिया गया है। करीब एक महीने से शुगर मिल से भेजे जा रहे भुगतान को किसानों के खाते में नहीं चढ़ाया गया।
विज्ञापन

जब किसानों को पता लगा कि शामली शुगर मिल ने पिछले साल का पूरा भुगतान कर दिया है, तो उन्होंने गन्ना समिति में जानकारी की। इसके बाद किसान इकट्ठे होकर बैंक पर गए। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने उनसे अभद्रता करते हुए भुगतान चढ़ाने से इंकार कर दिया। किसान नैन सिंह, बीरपाल सिंह, राकेश, राजीव सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओम सिंह, अमित निर्वाल, जयपाल सिंह, बाबूराम, ओमवीर मलिक, रमेश मलिक आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम संदीप कुमार से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का नहीं करा पा रहा उपचार
गांव कुड़ाना निवासी बाबूराम की पत्नी को कैंसर है। उसकी कीमोथैरेपी होती है। बाबूराम ने बताया कि भुगतान नहीं मिलने से वह अपनी पत्नी की कीमोथैरेपी नहीं करा पा रहा है।

इन्होंने कहा...
साफ्टवेयर काम नहीं कर रहा
अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेष कुमार का कहना है कि शाखा प्रबंधक ने बताया है कि इलाहाबाद-इंडियन बैंक का मर्ज होने के कारण सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है। इससे खातों में भुगतान नहीं भेजा जा सका। एक-दो दिन में किसानों के खातों में भुगतान भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed