{"_id":"6b0821968f75ae80810501d7","slug":"payal-and-nitin-secured-first-place-in-the-long-jump-competition-shamli-news-c-28-1-bpt1002-162920-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लंबी कूद प्रतियोगिता में पायल और नितिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लंबी कूद प्रतियोगिता में पायल और नितिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
-छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में दूसरे दिन कराई गई विधायक खेल प्रतियोगिता
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा कराई गई। इसमें बागपत विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में नितिन कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि लकी दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में आकाश ने प्रथम और विकास ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर महिला वर्ग की लंबी कूद में पायल ने पहला और सोफिया ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग की गोला फेंक में देव प्रथम और हर्ष द्वितीय रहे। लंबी कूद में तुलसी ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और उजाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग की लंबी कूद में सार्थक ने पहला और समग्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत बालियान ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। इस दौरान मनीष चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित कुमार, शिवानी त्यागी, राजकुमार, श्रवण कुमार, दीपक कुमार व राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।