{"_id":"625c50e7cb89800bc21c01c3","slug":"patni-partapur-youth-killed-one-injured-in-road-accident-in-punjab-shamli-news-mrt5849297106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सड़क हादसे में पटनी परतापुर के युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सड़क हादसे में पटनी परतापुर के युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
झिंझाना। पंजाब में राजपुर-पटियाला रोड पर एक सड़क हादसे में पटनी-परतापुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई।
पटनी-परतापुर गांव के निवासी सद्दाम ने बताया कि उसका चाचा महबूब (25 वर्ष) और ममेरा भाई आसिफ (22 वर्ष) पंजाब में कपड़े की फेरी का काम करते थे। बाइक पर दोनों राजपुर पटियाला मार्ग से जा रहे थे। पानी पीने के लिए एक पेड़ के नीचे छाया देखकर रुक गए। तभी तेज रफ्तार एक टाटा मैजिक ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें महबूब और आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने के कुछ देर बाद ही महबूब ने दम तोड़ दिया । सोमवार को दोपहर के समय महबूब का शव गांव में पहुंचने के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
ईद के कुछ दिन बाद होनी थी महबूब की शादी
सद्दाम ने बताया कि उसके चाचा महबूब अपने परिवार के तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसका रिश्ता भी कैराना क्षेत्र के एक गांव से तय हो चुका था। ईद के बाद ही उसकी शादी होनी थी।