फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients were troubled due to lack of testing of serious diseases in the district hospital.

Shamli News: जिला अस्पताल में गंभीर रोगों की जांच न होने से मरीज रहे परेशान

Sat, 30 May 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Patients were troubled due to lack of testing of serious diseases in the district hospital.
जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों की लगी भीड़। संवाद
एकीकृत लैब में अर्थिंग की समस्या के चलते लिवर, गुर्दे व दिल समेत कई महत्वपूर्ण जांच रही बंद
विज्ञापन

तकनीशियनों के नई अर्थिंग लगाने के बाद दोपहर में जांच मशीनें हुई चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला अस्पताल में एकीकृत पैथोलॉजी लैब में बिजली की अर्थिंग की समस्या के चलते मरीजों की दिल, गुर्दे व लिवर समेत कई महत्वपूर्ण जांचों का कार्य बंद रहा। दोपहर में तकनीशियनों ने नई अर्थिंग लगाई। शनिवार को मरीजों के सभी सैंपलों की जांच होगी।
जिला अस्पताल में नए भवन में एकीकृत लैब को शिफ्ट किया गया था। मरीजों के सभी तरह के सैंपलों की जांच एकीकृत लैब में शुरू की गई। पिछले दो दिन से बिजली की अर्थिंग की समस्या बनने से हाई वोल्टेज आ रहे थे। हाई वोल्टेज के चलते जांच मशीनों में खराबी आने की आशंका से नहीं चलाया गया, जिससे मरीजों के दिल (लिपिड), गुर्दे, लिवर, गठिया बॉय, सीआरपी समेत कई महत्वपूर्ण जांच का कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तकनीशियनों को बुलाया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका था। दो दिन तक मरीज बिना जांच कराए ही लौटे। हालांकि मरीजों की बुखार, सीबीसी, हेपेटाइटिस आदि सामान्य जांच का कार्य चलता रहा। शुक्रवार को फिर से तकनीशियन अर्थिंग की समस्या को दूर करने में लगे रहे। मशीनें न चलने से मरीज बिना जांच कराए ही वापस जाने को मजबूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि दोपहर में नई अर्थिंग लगाई गई है। इसके बाद मशीनों को चालू कर दिया गया। कुछ मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। शनिवार से मरीजों की सभी तरह की जांच होगी।
- ये बोले मरीज
कांधला निवासी रामनरेश ने बताया कि उसकी छाती में दर्द रहता है। चिकित्सक ने लिपिड की जांच कराने को कहा है। लैब में सैंपल दे दिया। जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन आने को कहा है।
माजरा रोड निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसे गठिया बाय की जांच करानी थी, लेकिन यहां आकर पता चला कि मशीन न चलने से जांच नहीं हो रही है। अब उसे बिना जांच कराए ही वापस जाना पड़ रहा है।

झिंझाना निवासी शमशाद ने बताया कि चिकित्सक ने गुर्दे की जांच कराने की सलाह दी है। वह बृहस्पतिवार को भी आया था, लेकिन जांच नहीं हुई थी। अब सैंपल दिया है, जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed