फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients suffering from cold reached the Chief Minister's health fairs.

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सर्दी से पीड़ित मरीज पहुंचे

Mon, 29 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 29 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold reached the Chief Minister's health fairs.
शामली के बरखंडी के अरबन पीएचसी पर मरीजों को उपचार देते फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स। स्रोत स्वास्थ्
शामली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में नजला, खांसी और शरीर दर्द के मरीज ज्यादा आए। चिकित्सक और फार्मासिस्ट ने मरीजों की जांच कर दवा दी।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक दीपांशु चौधरी छुट्टी पर रहे। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ओर स्टाफ नर्स आशा ने मरीजों की जांच कर दवा दी। फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेले में मरीज आए, जिनमें छह गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा खांसी जुकाम के सात, एलर्जी के सात, गैस के दो, बुखार के दो और अन्य रोगों के छह मरीज आए। सभी मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर दवा दी। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 53 मरीज आए। इनमें 13 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। उन्हें परामर्श और दवा दी गई। शुगर के चार, बुखार के पांच, ब्लड प्रेशर के तीन, एलर्जी के सात और खांसी जुकाम व शरीर दर्द के 16 मरीज आए। सभी मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed