{"_id":"6485c4a18c9cd620bf035264","slug":"patients-of-fever-najla-cold-were-crowded-in-arogya-mela-shamli-news-c-26-1-smrt1048-4238-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोग्य मेले में बुखार, नजला, जुकाम के मरीजाें की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोग्य मेले में बुखार, नजला, जुकाम के मरीजाें की रही भीड़
Mon, 12 Jun 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में गर्मी की वजह से बुखार, नजला व जुकाम के मरीज ज्यादा रहे। आरोग्य मेले में 1249 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 85 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इस दौरान 25 चिकित्सकों व 98 पैरा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज ज्यादा रहे।
इसके अलावा पेट व त्वचा संबंधी रोग के मरीज भी आए। मेले में 336 पुरुष, 592 महिलाएं और 321 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा 57 मरीज चौसाना पीएचसी पर आए और सबसे कम 45 मरीज राजपुर छाजपुर पीएचसी पर रहे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। आरोग्य मेले में आए सभी 1249 मरीजों की चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच कर उपचार दिया। आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 85 गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि आरोग्य मेले में सामान्य रोगी ही आए। कोई गंभीर रोगी नहीं पहुंचा।